भीलवाड़ा; कोहरे क कहर 6 वाहन टकराए ; हादसे में 3 की मौत और 12 घायल; लगा जाम.
भीलवाड़ा; कोहरे क कहर 6 वाहन टकराए ; हादसे में 3 की मौत और 12 घायल; लगा जाम
भीलवाड़ा में घने कोहरे के कारण नेशनल हाईवे-58 पर छह वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हादसा भीलवाड़ा-अजमेर रोड पर कोठारी पुल के पास हुआ। भारी कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी की वजह से छह गाड़ियां एक के बाद एक टकरा गईं। कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ियों में फंसे घायल यात्रियों को बचाया। हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक करीब तीन घंटे तक पूरी तरह से रुका रहा