एशिया कप में भारत-पाक मैच पर उद्धव ठाकरे का विरोध.
एशिया कप में भारत-पाक मैच पर उद्धव ठाकरे का विरोध
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि एशिया कप में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच होना देश की भावनाओं का अपमान है। उनका कहना है कि जब सीमा पर भारतीय जवान अपनी जान कुर्बान कर रहे हैं, तब क्रिकेट बोर्ड का ऐसे मैच को मंज़ूरी देना अनुचित है।

उन्होंने घोषणा की कि इसके विरोध में पूरे महाराष्ट्र में 'सिंदूर' विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
ठाकरे ने कहा कि अगर भारत इस मैच का बहिष्कार करता है, तो वह दुनिया को ‘आतंकवाद’ के मुद्दे पर अपना सख़्त रुख दिखा सकता है।
गौरतलब है कि इस साल 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए एक चरमपंथी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान में चरमपंथियों के ठिकानों पर कार्रवाई की थी, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया था।