शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का बांद्रा रेस्टोरेंट बंद.
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का बांद्रा रेस्टोरेंट बंद
रेस्टोरेंट बंद होने का ऐलान
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा का मशहूर रेस्टोरेंट ‘बास्टियन बांद्रा’ अब बंद होने जा रहा है। इसकी जानकारी शिल्पा ने खुद अपने फैंस को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी। उन्होंने लिखा कि यह गुरुवार एक युग के अंत जैसा होगा क्योंकि मुंबई का एक आइकॉनिक डेस्टिनेशन अब हमेशा के लिए बंद होने जा रहा है।

2016 से मुंबई का ‘हॉटस्पॉट’
2016 में लॉन्च हुआ बास्टियन मुंबई की नाइटलाइफ और खासकर सी-फूड के लिए बेहद लोकप्रिय रहा। यह सिर्फ खाने का स्थान नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारों और बिजनेस जगत की बड़ी हस्तियों की मुलाकातों का खास अड्डा बन गया था। शिल्पा और रंजीत बिंद्रा की पार्टनरशिप में शुरू हुआ यह रेस्टोरेंट धीरे-धीरे शहर का ‘हॉटस्पॉट’ बन चुका था।
खास नाइट और नई शुरुआत
रेस्टोरेंट के बंद होने से पहले शिल्पा एक खास नाइट का आयोजन करेंगी, जिसमें पुराने ग्राहकों के साथ यादों को सेलिब्रेट किया जाएगा। हालांकि उन्होंने साफ किया कि यह ब्रांड पूरी तरह खत्म नहीं होगा। ‘बास्टियन एट द टॉप’ नाम से इसका नया चैप्टर शुरू होगा, जहां नए अनुभव और नई ऊर्जा के साथ यह सफर आगे बढ़ेगा।
60 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला
मुंबई के कारोबारी दीपक कोठारी ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60.4 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, 2015 से 2023 के बीच निवेश और लोन के तौर पर दी गई रकम को कथित रूप से व्यक्तिगत खर्चों में इस्तेमाल किया गया। यह मामला ‘बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड’ कंपनी से जुड़ा है, जो अब बंद हो चुकी है।