तेजपुर: रिटायर्ड वायुसेना अधिकारी पाकिस्तानी एजेंटों से संपर्क के आरोप में गिरफ्तार.
तेजपुर: रिटायर्ड वायुसेना अधिकारी पाकिस्तानी एजेंटों से संपर्क के आरोप में गिरफ्तार
असम के तेजपुर में भारतीय वायु सेना के एक रिटायर्ड अधिकारी को गिरफ़्तार किया गया है। इस पूर्व अधिकारी पर आरोप है कि वह कथित तौर पर पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स के संपर्क में थे और उन्होंने उनसे डिफ़ेंस से जुड़े संवेदनशील दस्तावेज साझा किए।
/newsnation/media/media_files/2025/12/13/iaf-2025-12-13-17-59-02.jpg)
पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कुलेंद्र शर्मा के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक “कुलेंद्र शर्मा नामक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस को इंटेलिजेंस इनपुट मिले थे कि वह पाकिस्तानी गुर्गों के संपर्क में था।”
कुलेंद्र शर्मा भारतीय वायु सेना से वर्ष 2002 में सेवानिवृत्त हुए थे और बीते लगभग दो हफ्तों से पुलिस की निगरानी में थे। इस दौरान उनके पास से और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स से कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, फिलहाल कुलेंद्र शर्मा को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उन पर भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने, भारत सरकार के ख़िलाफ़ युद्ध छेड़ने, आपराधिक साज़िश रचने और सबूत मिटाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।