ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भीषण आग, उड़ानें अस्थायी रूप से रोकी गईं.
ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भीषण आग, उड़ानें अस्थायी रूप से रोकी गईं
बांग्लादेश की राजधानी ढाका स्थित हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग दोपहर करीब 2 बजे कार्गो टर्मिनल क्षेत्र में लगी।

आग लगते ही दमकल विभाग, वायुसेना की फायर यूनिट और अन्य आपातकालीन एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया।
आग लगने के तुरंत बाद हवाई अड्डे की सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी गईं ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
अधिकारियों के अनुसार, अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, जबकि आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।
आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।