बीजिंग में भारी बारिश और बाढ़ से तबाही, अब तक 30 लोगों की मौत, हजारों लोग बेघर.
बीजिंग में भारी बारिश और बाढ़ से तबाही, अब तक 30 लोगों की मौत, हजारों लोग बेघर
चीन की राजधानी बीजिंग में भारी बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 30 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 80,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। हालात को देखते हुए बीजिंग प्रशासन ने बाढ़ के लिए आपातकालीन चेतावनी जारी कर दी है।

बारिश का कहर जारी, राहत कार्य तेज
बारिश शनिवार से लगातार हो रही है और अनुमान लगाया गया है कि यह मंगलवार दोपहर तक जारी रह सकती है। लगातार हो रही तेज़ बारिश ने शहर की व्यवस्था को अस्थ-व्यस्त कर दिया है।
राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दिए सख्त निर्देश
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लापता और फंसे हुए लोगों को ढूंढने और उन्हें बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा,बाढ़ से लापता या फंसे हुए लोगों को बचाने और प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जानी चाहिए।"
बीजिंग में जुलाई में बार-बार बाढ़
जुलाई के महीने में बीजिंग कई बार बाढ़ की चपेट में आया है। इससे पहले जुलाई 2012 में शहर में सबसे भीषण बाढ़ आई थी, जब एक ही दिन में 190 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। उस बाढ़ में 79 लोगों की मौत हुई थी।
स्थिति गंभीर, प्रशासन सतर्क
फिलहाल बीजिंग में हालात गंभीर बने हुए हैं। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है, और प्रभावित लोगों को त्वरित मदद पहुंचाई जा रही है। मौसम विभाग ने नागरिकों से सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।