हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरन कुमार ने किया सुसाइड, आईएएस हैं पत्नी, चंडीगढ़ के आवास में मिला शव.


चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस के एडीजीपी वाई पूरन कुमार ने आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है कि उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने आवास कोठी नंबर 116 पर खुद को गोली मार ली। अभी मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाई पूरन कुमार की 29 सितंबर को ही रोहतक की सुनारिया स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में पोस्टिंग हुई थी। वाई पूरन कुमार की पत्नी अमनीत पी कुमार आईएएस ऑफिसर हैं। वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य अधिकारियों के साथ 5 अक्टूबर को जापान दौरे पर गई हैं। बताया जाता है कि वे कल शाम को भारत लौंटेंगी।
बेसमेंट में जाकर मारी गोली
सूत्रों की मानें वाई पूरन कुमार ने अपने घर के बेसमेंट में जाकर खुद को गोली मारी है। उनका बेसमेंट साउंडप्रूफ है जिसके चलते गोली चलने की आवाज बाहर नहीं आई। काफी देर बाद उनकी बेटी ने नीचे जाकर देखा तो पिता की लाश पड़ी थी और पास में रिवॉल्वर भी पड़ी थी। उसने पुलिस को सूचना दी।