कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फिर फायरिंग, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने ली जिम्मेदारी.
मुंबई। प्रसिद्ध कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के कनाडा के कैफे पर फिर फायरिंग हुई है। गोल्डी ढिल्लों नामक गैंगस्टर ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि हमने उसे फोन किया था, लेकिन उसने रिंग नहीं सुनी।
इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कार में बैठे कुछ लोग कैफे की ओर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो 9 सेकंड का है, जिसमें 12 राउंड से ज्यादा फायरिंग की गई। स्थानीय पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। हमले की जिम्मेदारी लेने वाला गोल्डी ढिल्लों खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस गैंग ने कहा कि जय श्री राम, सत श्री अकाल। राम राम सभी भाइयों को। आज जो कपिल शर्मा के कैप्स कैफे सरे में फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लो और लॉरेंस बिश्नोई गैंग लेता है। हमने उसको फोन किया, लेकिन इसे रिंग सुनाई नहीं दी, जिस वजह से हमें कर्रवाई करनी पड़ी। फिर फोन करने पर रिंग सुनेगा तो अगली कार्रवाई जल्दी ही मुंबई में करेंगे। उल्लेखनीय है कि कपिल शर्मा के कनाडा में स्थित इसी कैप्स कैफे पर 10 जुलाई 2025 को गोलीबारी हुई थी। इस हमले में नौ राउंड फायरिंग की गई थी। खालिस्तानी आतंकवादी हरजीत सिंह लड्डी ने इस घटना की जिम्मेदारी ली थी।