डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी: ब्रिक्स की अमेरिका विरोधी नीतियों से जुड़ने वाले देशों पर लगेगा 10% अतिरिक्त टैरिफ़.
डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी: ब्रिक्स की अमेरिका विरोधी नीतियों से जुड़ने वाले देशों पर लगेगा 10% अतिरिक्त टैरिफ़
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कड़ा बयान देते हुए कहा कि जो देश ब्रिक्स की अमेरिका विरोधी नीतियों से खुद को जोड़ते हैं, उन पर अमेरिका की ओर से 10% का अतिरिक्त टैरिफ़ लगाया जाएगा।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा ब्रिक्स की अमेरिका विरोधी नीतियों के साथ खुद को जोड़ने वाले किसी भी देश पर अतिरिक्त 10% टैरिफ़ लगाया जाएगा। इसमें किसी को छूट नहीं होगी।”
हालांकि ट्रंप ने अपने बयान में 'अमेरिका विरोधी नीतियों' को लेकर कोई स्पष्ट विवरण या उदाहरण नहीं दिया और न ही यह स्पष्ट किया कि किस संदर्भ में यह टैरिफ नीति लागू की जाएगी।
ब्रिक्स का विस्तार और विकास
ब्रिक्स समूह की स्थापना 2009 में ब्राज़ील, रूस, भारत और चीन द्वारा की गई थी। बाद में दक्षिण अफ्रीका को भी इसमें शामिल कर लिया गया।
इसके बाद 2024 में मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को भी सदस्यता प्रदान की गई, जिससे यह समूह अब 11 देशों का एक प्रभावशाली वैश्विक मंच बन चुका है।
ट्रंप के इस बयान को ब्रिक्स के बढ़ते वैश्विक प्रभाव और अमेरिका के साथ इसके कुछ सदस्य देशों के तनावपूर्ण रिश्तों के संदर्भ में देखा जा रहा है।