कोड नेम- ओरेशनिक था रूस का यूक्रैन पर जवाबी हमला .
कोड नेम- ओरेशनिक था रूस का यूक्रैन पर जवाबी हमला
रूस और यूक्रेन के बीच भले ही युद्ध विराम की कोशिशें तेज हों मगर युद्ध विराम के स्थान पर युद्ध और अधिक भड़कता दिख रहा है और लगता है कि ये युद्ध आगे और आक्रामक हो जाएगा यूक्रेन ने अमेरिका और ब्रिटेन की दिए हुए लंबी दूरी के हथियारों और मिसाइलों से रूस के इलाकों पर हमले किए थे रूस ने उसका जवाब दिया था और मिसाइल दागी थी अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुलासा किया कि गुरुवार की सुबह यूक्रेनी शहर निप्रो पर अटैक यूक्रेनी हमलों का जवाब था.

पुतिन ने कहा, यूक्रेन ने अमेरिका और ब्रिटेन की दिए हुए लंबी दूरी के हथियारों और मिसाइलों से रूस के इलाकों को निशाना बना कर हमले किए थे. गुरुवार को निप्रो पर किया गया रूसी हमला उसी का जवाब था. पुतिन ने बताया, “यह हमला एक मध्यम दूरी की मिसाइल से किया गया था, जिसका कोड नेम- ओरेशनिक है. ये मिसाइल 10 मैक यानी 2.5 से 3 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ़्तार से अपने निशाने तक पहुंची थी.

पुतिन ने चेतावनी देते हुए कहा, रूस ऐसे देशों के सैन्य ठिकानों पर भी हमला कर सकता है जो अपने हथियारों को ऐसे मकसद के लिए इस्तेमाल करने की मंजूरी दे रहे हैं.पुतिन ने यह भी कहा कि रूस किसी भी घटनाक्रम के लिए तैयार है. अगर किसी को अभी भी इस पर शक है, तो उन्हें नहीं करना चाहिए. हमेशा जवाब दिया जाएगा