अमेरिका ने चीन को दी चेतावनी .
अमेरिका ने चीन को दी चेतावनी
यूक्रेन के खिलाफ हमले में रूस की मदद करने का आरोप लगाते हुए अमेरिका ने चीन को कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि अगर चीन, रूस को वो सामान देना बंद नहीं करेगा जो यूक्रेन पर हमला करने में इस्तेमाल हो रहे हैं तो वॉशिंगटन सख्त कदम उठाएगा. ब्लिंकन ने चीन के विदेश मंत्री को साफ कहा कि कोल्ड वॉर के बाद यूरोप की सुरक्षा को सबसे बड़ा खतरा है और चीन उसके खिलाफ काम कर रहा है.

हालांकि ब्लिंकन ने इस बारे में कुछ नहीं बताया कि अमेरिका किस तरह का कदम उठा सकता है. लेकिन ब्लिंकन ने इशारा किया है कि अमेरिका कुछ मामलों में आगे बढ़ा है. ब्लिंकन 24 से 26 अप्रैल तक तीन दिन के दौरे पर चीन पहुंचे थे. चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से कहा है कि चीन के मामले में अमेरिका को सीमा नहीं लांघनी चाहिए.