नासा के एक्सिओम-4 मिशन से लौटे भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का भव्य स्वागत.
नासा के एक्सिओम-4 मिशन से लौटे भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का भव्य स्वागत
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, जो नासा के एक्सिओम-4 अंतरिक्ष मिशन के पायलट रहे, रविवार तड़के अमेरिका से भारत लौट आए।
नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बड़ी संख्या में उपस्थित छात्रों के समूह ने उनका भव्य स्वागत किया। इससे पहले सीएम रेखा गुप्ता और मंत्री सिंह ने एयरपोर्ट पर मौजूद शुभांशु की पत्नी कामना शुक्ला का भी अभिनंदन किया।

शुभांशु शुक्ला के साथ भारत के गगनयान मिशन के लिए चुने गए एक अन्य अंतरिक्ष यात्री, ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर भी भारत लौटे। वे आईएसएस मिशन में भारत के बैकअप अंतरिक्ष यात्री रहे।
एक्सिओम-4 मिशन 25 जून को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च हुआ और 26 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से जुड़ा। इस मिशन में शुभांशु ने अमेरिका की पैगी व्हिटसन, पोलैंड के स्लावोज उजनांस्की-विस्निवस्की और हंगरी के टिबोर कापु के साथ मिलकर 18 दिन के दौरान 60 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग और 20 जनसंपर्क सत्र पूरे किए।
शुभांशु 15 जुलाई को पृथ्वी पर सफलतापूर्वक लौट आए थे।