हैदराबाद में ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’?—सीएम रेवंत रेड्डी के प्रस्ताव पर सियासी संग्राम तेज.
हैदराबाद में ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’?—सीएम रेवंत रेड्डी के प्रस्ताव पर सियासी संग्राम तेज
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद की एक सड़क का नाम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। उनका सुझाव है कि अमेरिका महावाणिज्य दूतावास जाने वाली सड़क को 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' नाम दिया जाए।

तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट के दौरान सीएम का यह प्रस्ताव अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। यदि यह प्रस्ताव लागू होता है, तो दुनिया में पहली बार किसी देश ने इस तरह आधिकारिक रूप से अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति के नाम पर किसी सड़क का नाम रखा होगा।
हैदराबाद में पहले भी शहर के विकास में योगदान देने वाले नेताओं और वैश्विक कंपनियों के नाम पर सड़कों के नाम रखे जाते रहे हैं—जैसे गूगल स्ट्रीट, जो शहर में कंपनी की मजबूत मौजूदगी को दर्शाती है।
हालांकि, सीएम के इस फैसले पर राजनीतिक विवाद भी खड़ा हो गया है। तेलंगाना बीजेपी ने इस प्रस्ताव पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री की कड़ी आलोचना की है।