ट्रंप के 5 लड़ाकू विमान वाले बयान पर राहुल गांधी का सवाल, मोदी से मांगा जवाब.
ट्रंप के 5 लड़ाकू विमान वाले बयान पर राहुल गांधी का सवाल, मोदी से मांगा जवाब
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान "पांच लड़ाकू विमान मार गिराने" के दावे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए हैं।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा:मोदी जी, 5 जहाज़ों का सच क्या है? देश को जानने का हक है।
डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को यह दावा किया कि मई महीने में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष हुआ था, जिसमें पांच लड़ाकू विमानों को मार गिराया गया। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि किस देश के कितने विमान गिराए गए।
इससे पहले भी पाकिस्तान की ओर से भारत के पांच लड़ाकू विमान मार गिराने का दावा किया गया था, जिसे भारत सरकार ने पूरी तरह से ख़ारिज किया था।
राहुल गांधी के इस बयान के बाद एक बार फिर देश में भारत-पाकिस्तान सैन्य टकराव और इससे जुड़े सरकारी पारदर्शिता के मुद्दे पर बहस तेज हो गई है।