दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ा, आज से लागू हुई नई दरें.
दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ा, आज से लागू हुई नई दरें
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों के लिए मेट्रो किराए में बढ़ोतरी की है। डीएमआरसी ने यह जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर साझा की।

डीएमआरसी के मुताबिक, 25 अगस्त 2025 (सोमवार) से नई दरें लागू हो गई हैं।
नई दरों के तहत सामान्य दिनों में किराए में 1 रुपये से 4 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जबकि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर किराया अधिकतम 5 रुपये तक बढ़ाया गया है।
- 0-2 किलोमीटर : ₹10 से बढ़कर ₹11
- 2-5 किलोमीटर : ₹20 से बढ़कर ₹21
- 5-12 किलोमीटर : ₹30 से बढ़कर ₹32
- 12-21 किलोमीटर : ₹40 से बढ़कर ₹43
डीएमआरसी ने कहा है कि नई दरें तुरंत प्रभाव से लागू हैं और यात्रियों को यात्रा के दौरान इन्हीं किरायों का भुगतान करना होगा।
दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ा, आज से लागू हुई नई दरें
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों के लिए मेट्रो किराए में बढ़ोतरी की है। डीएमआरसी ने यह जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर साझा की।
डीएमआरसी के मुताबिक, 25 अगस्त 2025 (सोमवार) से नई दरें लागू हो गई हैं।
नई दरों के तहत सामान्य दिनों में किराए में 1 रुपये से 4 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जबकि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर किराया अधिकतम 5 रुपये तक बढ़ाया गया है।
0-2 किलोमीटर : ₹10 से बढ़कर ₹11
2-5 किलोमीटर : ₹20 से बढ़कर ₹21
5-12 किलोमीटर : ₹30 से बढ़कर ₹32
12-21 किलोमीटर : ₹40 से बढ़कर ₹43