प्रधानमंत्री मोदी की अनुपस्थिति पर अनुराग ठाकुर की प्रतिक्रिया, कहा- देशहित में है उनकी जिम्मेदारी.
प्रधानमंत्री मोदी की अनुपस्थिति पर अनुराग ठाकुर की प्रतिक्रिया, कहा- देशहित में है उनकी जिम्मेदारी
संसद के मानसून सत्र से पहले रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुपस्थिति को लेकर सवाल उठे, जिस पर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है।
अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "पहले ज़्यादातर सत्र 15 अगस्त तक समाप्त हो जाते थे, लेकिन इस बार 21 अगस्त तक सत्र चलाने का निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि ज़्यादा चर्चा हो, विधेयक पारित किए जा सकें और राष्ट्रहित के मुद्दे उठाए जा सकें।
गौरतलब है कि संसद का यह मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त 2025 तक चलेगा।
प्रधानमंत्री की गैरमौजूदगी पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, "जब भी संसद में प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ा कोई मुद्दा आता है, वह सदन में उपस्थित रहते हैं। देश की बड़ी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री पर है। अगर उन्हें किसी महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए जाना पड़ता है, तो वह भी देशहित में ही होता है।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 और 24 जुलाई को ब्रिटेन की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यह उनकी ब्रिटेन की चौथी यात्रा होगी। इसके बाद वे 25 और 26 जुलाई को मालदीव का दौरा करेंगे।