लाल किले के पास धमाके के बाद अमित शाह ने बुलाई उच्च-स्तरीय बैठक, शीर्ष सुरक्षा एजेंसियां होंगी शामिल.
लाल किले के पास धमाके के बाद अमित शाह ने बुलाई उच्च-स्तरीय बैठक, शीर्ष सुरक्षा एजेंसियां होंगी शामिल
दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मामले की समीक्षा के लिए उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई है। बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) निदेशक, दिल्ली पुलिस कमिश्नर, एनआईए के डीजी समेत कई शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के डीजीपी भी वर्चुअल माध्यम से इस बैठक में हिस्सा लेंगे।
![]()
बैठक की अध्यक्षता स्वयं गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इस दौरान धमाके से जुड़े सभी पहलुओं, सुरक्षा खामियों, और आतंकी साजिश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
गौरतलब है कि बीती रात लाल किले के पास हुए विस्फोट ने राजधानी दिल्ली में दहशत का माहौल पैदा कर दिया था। अब केंद्र ने मामले की गहन जांच और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए सभी एजेंसियों को सतर्क मोड पर रखा है।