एएमसीए कार्यक्रम के क्रियान्वयन मॉडल को मंजूरी, स्वदेशी एयरोस्पेस क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा.
एएमसीए कार्यक्रम के क्रियान्वयन मॉडल को मंजूरी, स्वदेशी एयरोस्पेस क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) कार्यक्रम के क्रियान्वयन मॉडल को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताएं मजबूत होंगी और एक सशक्त घरेलू एयरोस्पेस औद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा मिलेगा।

रक्षा मंत्री के कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी साझा की। कार्यालय के अनुसार, एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) इस कार्यक्रम को उद्योगों के साथ साझेदारी के जरिए लागू करेगी।
यह कदम भारत की स्वदेशी विशेषज्ञता, क्षमताओं और संसाधनों का उपयोग करके एएमसीए प्रोटोटाइप विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इससे एयरोस्पेस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को भी बल मिलेगा।