ट्रंप ने बाइडन को बताया रूस-यूक्रेन युद्ध का ज़िम्मेदार, व्हाइट हाउस ने रूस को दी आर्थिक साझेदारी की पेशकश.
ट्रंप ने बाइडन को बताया रूस-यूक्रेन युद्ध का ज़िम्मेदार, व्हाइट हाउस ने रूस को दी आर्थिक साझेदारी की पेशकश
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर जो बाइडन पर रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में आरोप लगाया कि अगर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली नहीं हुई होती, तो रूस-यूक्रेन युद्ध कभी शुरू नहीं होता। ट्रंप ने कहा,
"यह युद्ध बाइडन द्वारा शुरू किया गया है, न कि मेरे द्वारा। मैंने अपने चार साल के कार्यकाल में इसे होने से रोके रखा। मेरा इससे कुछ लेना-देना नहीं है, लेकिन मैं अब इसे रोकने की कोशिश कर रहा हूं।"

उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की पर भी हालात को सही तरह से नहीं संभाल पाने का आरोप लगाया।
इस बीच व्हाइट हाउस ने रूस को एक बड़ी पेशकश दी है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा कि अगर रूस यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करता है, तो अमेरिका रूस के साथ आर्थिक साझेदारी कर सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सौगात तभी दी जाएगी जब रूस युद्धविराम के लिए सहमत होगा।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब ट्रंप के विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ ने हाल ही में मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। व्हाइट हाउस ने इस बैठक को “सकारात्मक” बताया और कहा कि
"हमारा मानना है कि पुतिन भी युद्ध समाप्त करना चाहते हैं। राष्ट्रपति के प्रतिनिधि विटकॉफ ने यह बात स्पष्ट रूप से पुतिन को बता दी है कि युद्धविराम ही आगे की बातचीत की शर्त है।"
अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने भी कहा कि अमेरिका युद्धविराम के लिए प्रयास करता रहेगा, लेकिन जब तक हमले बंद नहीं होते, तब तक कोई औपचारिक बातचीत या फैसला संभव नहीं है।