चोरी ऊपर से सीना जोरी ;कायरों की तरह छुप कर निर्दोषों की जान लेने वाला पाकिस्तान कह रहा हम जवाब देने की पूरी क्षमता रखते हैं.
चोरी ऊपर से सीना जोरी ;कायरों की तरह छुप कर निर्दोषों की जान लेने वाला पाकिस्तान कह रहा हम जवाब देने की पूरी क्षमता रखते हैं
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि पाकिस्तान भारत की ओर से उठाए गए हालिया कदमों पर तत्काल प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता। एक पाकिस्तानी चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत में हुई घटना निंदनीय है और आतंकवाद का किसी भी रूप में समर्थन नहीं किया जा सकता।

सिंधु जल संधि पर प्रतिक्रिया
सिंधु जल संधि के निलंबन की चर्चा पर आसिफ ने कहा कि भारत लंबे समय से इस संधि से बाहर निकलना चाहता रहा है।
भारत को दी चेतावनी
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान किसी भी संभावित भारतीय हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की 100 प्रतिशत स्थिति में है। उन्होंने भारत को याद दिलाया कि "हवाई क्षेत्र के उल्लंघन" पर भारत को विंग कमांडर अभिनंदन के जरिए पाकिस्तान ने सख्त संदेश दिया था।
बलूचिस्तान में भारतीय भूमिका का आरोप
ख्वाजा आसिफ ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बलूचिस्तान में भारत के संरक्षण में आतंकवाद पनप रहा है। उन्होंने जाफर एक्सप्रेस की घटना का ज़िक्र करते हुए कहा कि भारत ने बलूच अलगाववादियों को पनाह दी है, जो इलाज के लिए भारत जाते हैं—और इसके कई सबूत मौजूद हैं।
पहलगाम हमले को लेकर भारत पर सवाल
उन्होंने भारत में हुए पहलगाम हमले को लेकर कहा कि भारत को दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि यह हमला भारत की ओर से ही रचा गया एक 'झूठा अभियान' हो सकता है।
अंत में उन्होंने कहा, "अगर कश्मीर में निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं, तो वहां दशकों से तैनात सात लाख सैनिक क्या कर रहे हैं? यह सवाल कोई भारत से क्यों नहीं पूछता?"