विदेशी धरती से फिर राहुल का संवैधानिक संस्था और सरकार पर हमला .
विदेशी धरती से फिर राहुल का संवैधानिक संस्था और सरकार पर हमला
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों दो दिन के अमेरिका दौरे पर हैं। इस दौरे में उन्होंने एक बार फिर विदेशी धरती से भारत की मोदी सरकार और देश के आंतरिक मुद्दों पर तीखा बयान दिया।
)
राहुल गांधी ने अमेरिका के बोस्टन शहर स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ एक सत्र में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने खासतौर पर पिछले साल हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का मुद्दा उठाया। उन्होंने भारत की चुनाव प्रणाली और निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े किए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल गांधी ने छात्रों से कहा, "महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में युवा मतदाताओं की संख्या से अधिक मतदान हुआ। यह एक तथ्य है। चुनाव आयोग ने शाम 5:30 बजे तक के मतदान के आंकड़े हमें दिए थे। लेकिन 5:30 से 7:30 बजे के बीच, जब वोटिंग बंद हो जानी चाहिए थी, 65 लाख मतदाताओं ने और मतदान किया। यह संभव नहीं है।"
राहुल ने आगे कहा कि एक मतदाता को वोट देने में औसतन करीब 3 मिनट लगते हैं। अगर गणना की जाए, तो इसका मतलब यह होता कि रात 2 बजे तक लोग कतार में खड़े होकर मतदान कर रहे थे – जो वास्तव में नहीं हुआ।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब कांग्रेस ने चुनाव आयोग से वोटिंग की वीडियोग्राफी के सबूत मांगे, तो आयोग ने न सिर्फ उनकी अपील खारिज कर दी बल्कि इससे जुड़े नियमों में भी बदलाव कर दिया।
राहुल गांधी का कहना था, "यह साफ दिखाता है कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता की कमी है और इसमें समझौता किया जा रहा है। हमने सार्वजनिक मंचों पर बार-बार महाराष्ट्र चुनाव में हुई गड़बड़ियों को उजागर किया है, लेकिन किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता।"