प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के लिए रवाना हो गए हैं। वह 22-23 अप्रैल को सऊदी अरब की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यह यात्रा सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर हो रही है।

यह प्रधानमंत्री मोदी की तीसरे कार्यकाल में सऊदी अरब की पहली यात्रा होगी। इससे पहले वह 2016 और 2019 में भी सऊदी अरब की यात्रा कर चुके हैं। गौरतलब है कि सितंबर 2023 में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने भारत का दौरा किया था, जब नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन हुआ था। उसी दौरान रणनीतिक साझेदारी परिषद की पहली बैठक आयोजित की गई थी।
सऊदी अरब रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "सऊदी अरब के जेद्दा के लिए रवाना हो रहा हूं, जहां मैं विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लूंगा। भारत सऊदी अरब के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों को महत्व देता है। पिछले दशक में द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय गति आई है। मैं सामरिक भागीदारी परिषद की दूसरी बैठक में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं। मैं वहां भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करूंगा।"