अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ बोले-भारत कभी भी कर सकता है हमला, हमारी सेना अलर्ट पर.
इस्लामाबाद। पहलगाम हमले के बाद भारत के एक्शन पर पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। सोमवार को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा है कि भारत कभी हमला कर सकता है। ऐसे में सेना को अलर्ट रखा गया है।
पहलगाम हमले के बाद भारत के एक्शन से पाकिस्तान में हलचल है। भारत खुलेआम पाकिस्तान पर इस हमले के लिए आरोप लगा रहा है, वहीं पाकिस्तान इसमें अपना हाथ नहीं होने की बात कह रहा है। भारत के एक्शन पर पाकिस्तान में हलचल है। सोमवार को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा कि भारत कभी हमला कर सकता है। ऐसे में सेना को पूरी तरह से तैयार रखा गया है। एक न्यूज एजेंसी से पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा कि पिछले सप्ताह कश्मीर में सैलानियों पर हुए हमले के बाद दोनों परमाणु-सशस्त्र राष्ट्रों के बीच तनाव बढ़ गया है। हमने अपनी सेना को मजबूत किया है, क्योंकि अभी के समय में यह जरूरी हो गया है। ऐसी स्थिति में कुछ रणनीतिक निर्णय लिए जाने हैं, इसलिए वे निर्णय लिए गए हैं। ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने आगे कहा कि पाकिस्तान पूरी तरह सतर्क है और वह अपने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल तभी करेगा जब हमारे अस्तित्व को सीधा खतरा होगा।