ताइवान के पास चीनी सैन्य गतिविधियों में वृद्धि, ताइवान ने निगरानी तेज की.
ताइवान के पास चीनी सैन्य गतिविधियों में वृद्धि, ताइवान ने निगरानी तेज की
चीन और ताइवान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच ताइवान के रक्षा मंत्रालय का एक बड़ा बयान सामने आया है। मंत्रालय के अनुसार, हाल ही में चीन के पांच सैन्य विमान, नौ नौसेना जहाज और एक सरकारी पोत ताइवान के आसपास देखे गए हैं। इसके बाद ताइवान की सेना ने इन गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी और हालात के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की।
)
इससे पहले शुक्रवार को भी ताइवान के आसपास सात चीनी लड़ाकू विमान, आठ नौसेना जहाज़ और एक सरकारी पोत ऑपरेट करते देखे गए थे। इनमें से चार विमान ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी हवाई रक्षा क्षेत्र (ADIZ) में दाखिल हो गए थे और 'मीडियन लाइन' को पार कर गए थे। यह मीडियन लाइन ताइवान जलडमरूमध्य में एक अनौपचारिक सीमा मानी जाती है, जिसे पार करना क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा सकता है।
ताइवान की सेना ने इन घटनाओं को गंभीरता से लिया है और कहा है कि वह अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है।