टी20 एशिया कप फाइनल में टॉस पर हुई अनोखी घटना.
टी20 एशिया कप फाइनल में टॉस पर हुई अनोखी घटना
टी20 एशिया कप के फ़ाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच टॉस के दौरान एक दिलचस्प वाकया हुआ, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर ज़ोरों से हो रही है।
![]()
दरअसल, पिछले दो मुकाबलों में भारत के पूर्व कोच और कमेंटेटर रवि शास्त्री टॉस के बाद दोनों टीमों के कप्तानों से बात करते रहे थे। लेकिन इस बार कुछ अलग देखने को मिला।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के टॉस जीतने के बाद प्रेज़ेंटर रवि शास्त्री ने उनसे टीम कॉम्बिनेशन और रणनीति को लेकर सवाल किए। मगर जब पाकिस्तानी कप्तान सलमान आग़ा की बारी आई, तो रवि शास्त्री वहां से हट गए। इसके बाद सलमान आग़ा से बातचीत पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वक़ार यूनुस ने की।