सुप्रीम कोर्ट; केजरीवाल को ईडी गिरफ़्तारी में अंतरिम ज़मानत .
सुप्रीम कोर्ट; केजरीवाल को ईडी गिरफ़्तारी में अंतरिम ज़मानत
दिल्ली आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को अंतरिम ज़मानत दे दी है.जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा, अरविंद केजरीवाल 90 से अधिक दिनों से जेल में बंद हैं.उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान जिन शर्तों पर वो रिहा किए गए थे उन्हीं शर्तों पर उन्हें रिहा किया जाएगा.

हालांकि केजरीवाल अभी ज़मानत पर जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे क्योंकि सर्वोच्च न्यायाल ने उन्हें ईडी की ओर से की गई गिरफ़्तारी के मामले में अंतरिम ज़मानत दी है.कुछ दिन पहले सीबीआई ने उन्हें गिरफ़्तार किया था.केजरीवाल ने सीबीआई की ओर से हुई गिरफ़्तारी मामले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है. इस मामले की सुनवाई 17 जुलाई को होनी है.