नेहरू जी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि.
नेहरू जी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।"
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी नेहरू जी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।"

राहुल गांधी ने आगे कहा, "सशक्त और समावेशी भारत का सपना लिए, नेहरू जी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से स्वतंत्र भारत की मजबूत नींव रखी। सामाजिक न्याय, आधुनिकता, शिक्षा, संविधान और लोकतंत्र की स्थापना में उनका योगदान अमूल्य है।"