एनआईए की अपील: पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ी जानकारी साझा करें, जांच में तेज़ी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भयावह आतंकी हमले की जांच में मदद के लिए जनता से सहयोग की अपील की है। इस हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान गई थी। एजेंसी ने पर्यटकों, स्थानीय निवासियों और घटनास्थल पर मौजूद सभी लोगों से कहा है कि यदि उनके पास कोई तस्वीर, वीडियो या अन्य जानकारी है, तो वे उसे साझा करें।

तस्वीरें और वीडियो अहम सुराग बन सकते हैं
एनआईए का मानना है कि घटनास्थल पर मौजूद कई लोगों ने अनजाने में ऐसे दृश्य रिकॉर्ड किए होंगे जो जांच में मददगार साबित हो सकते हैं। अब तक एजेंसी के पास बड़ी संख्या में तस्वीरें और वीडियो एकत्र हो चुके हैं, जिनकी बारीकी से जांच की जा रही है। एजेंसी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि कोई भी अहम जानकारी छूट न जाए, इसलिए जांच को और तेज़ कर दिया गया है।
जनता से संपर्क की अपील
एनआईए ने लोगों से आग्रह किया है कि वे निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें:
- मोबाइल नंबर: 9654958816
- लैंडलाइन नंबर: 011-24368800
संभावित गवाहों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी संपर्क जानकारी दें और यह स्पष्ट करें कि उनके पास क्या जानकारी, तस्वीरें या वीडियो हैं। इसके बाद एनआईए का एक वरिष्ठ अधिकारी उनसे संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करेगा।
घटनास्थल पर जारी है गहन जांच
एनआईए की टीमें इस समय पहलगाम में मौजूद हैं, जहां वे घटनास्थल की गहन जांच कर रही हैं और चश्मदीद गवाहों से पूछताछ कर रही हैं। एजेंसी का उद्देश्य है कि हमलावरों की पहचान की जा सके और उनकी साजिश के हर पहलू को उजागर किया जा सके।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ से दिया गया जवाब
इस हमले के दो हफ्ते बाद भारतीय सेना ने बुधवार तड़के 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों पर सटीक हमले किए। सेना ने इस कार्रवाई को पहलगाम हमले में मारे गए 26 पर्यटकों के “बदले” के रूप में अंजाम दिया। इस सैन्य कार्रवाई ने आतंकियों के मन में भय और पाकिस्तान को चेतावनी का स्पष्ट संदेश दिया है।

मोबाइल नंबर: 9654958816
लैंडलाइन नंबर: 011-24368800