दिल्ली ;तुर्कमान गेट में बुलडोजर कार्रवाई: अतिक्रमण हटाने पहुंची एमसीडी, पुलिस-स्थानीय लोगों में झड़प.
दिल्ली ;तुर्कमान गेट में बुलडोजर कार्रवाई: अतिक्रमण हटाने पहुंची एमसीडी, पुलिस-स्थानीय लोगों में झड़प
राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फ़ैज-ए-इलाही मस्जिद के पास बुधवार तड़के दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प की हुई ।
एमसीडी ने यह अभियान दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों पर चलाया। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस बल पर पत्थरबाज़ी की।
पुलिस के मुताबिक हाई कोर्ट के आदेशों के तहत कब्ज़े वाली जमीन पर अतिक्रमण हटाया जा रहा था।, रात में कुछ समय के लिए पत्थरबाज़ी हुई, जिसके बाद भीड़ को पीछे हटाने के लिए पुलिस ने न्यूनतम बल का इस्तेमाल किया।
पुलिस का कहना है कि इस घटना में 4–5 पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं। “सीसीटीवी, ग्राउंड और बॉडी कैमरा फुटेज मिलने के बाद उपद्रवियों की पहचान की जाएगी और उनके ख़िलाफ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।”