दिल्ली विधानसभा चुनाव के नए एग्जिट पोल में भी भाजपा आगे, आम आदमी पार्टी की उड़ी नींद.

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को हुए मतदान के तुरंत बाद एग्जिट पोल के नतीजे भी आ गए थे। अधिकांश एग्जिट पोल में दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया। मतदान के एक दिन बाद गुरुवार को भी चार एग्जिट पोल के नतीजे आए हैं। इनमें भी आम आदमी पार्टी को पिछड़ते दिखाया गया है। परिणाम 8 फरवरी को आएंगे।
गुरुवार को आए टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली की 70 सीटों में से बीजेपी को 51 सीटों पर जीत का अनुमान लगाया गया है। आम आदमी पार्टी को 19 सीटें मिल सकती है। टुडेज चाणक्य ने बीजेपी को 49 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया है, वहीं आम आदमी पार्टी को 41 प्रतिशत और अन्य के खाते में 10 प्रतिशत वोट जाने की बात कही गई है।
इसी तरह एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में भापा को 45-55 सीटें और AAP को 15-25 सीटें मिलने की उम्मीद बताई जा रही है। कांग्रेस के खाते में 0-1 सीटें जा सकती है। इस सर्वे में यह भी बताया गया है कि भाजपा को आप से 6% ज्यादा वोट मिल सकते हैं।
इसी तरह सीएनएक्स के एग्जिट पोल में भाजपा की जीत का अनुमान लगाया गया है। इस पोल में एनडीए गठबंधन को 49-61 सीटें, आम आदमी पार्टी को 10-19 सीटें कांग्रेस को 0-1 सीटें मिलने की संभावना बताई जा रही है। इधर, डीवी रिसर्च के सर्वे में भाजपा को 36-44 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। आम आदमी पार्टी को 26 से 34 सीटें और कांग्रेस के एक बार फिर कोई सीट नहीं मिलने की बात कही गई है।
अन्य एग्जिट पोल के अनुमान
-मैट्रिज के एग्जिट पोल के मुताबिक, आप को 32-37 सीटें मिल सकती हैं। वहीं भाजपा को 35-40 सीट मिल सकती हैं। उधर कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है।
-जेवीसी के एग्जिट पोल के मुताबिक, आप को 22 से 31 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। भाजपा को 39-45 सीटें और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिल सकती हैं। यानी भाजपा अपने दम पर बहुमत हासिल कर सकती है।
-चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 39 से 44 सीटें मिल सकती हैं। यानी भाजपा खुद बहुमत हासिल कर सकती है। वहीं आप को 25-28 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलने की संभावना है।
-पी-मार्क पोलिंग एजेंसी के आंकड़ों की मानें तो भाजपा आसानी से बहुमत के आंकड़े को पार कर सकती है। पार्टी यहां 39-49 सीटें पा सकती है। दूसरी तरफ आप को 21 से 31 सीटें मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस को इसमें 0-1 सीट मिल सकती है।
-वी-प्रीसाइड पहला एग्जिट पोल है, जिसमें आम आदमी पार्टी की सरकार बचती दिख रही है। वी प्रीसाइड ने आप को 46-52 सीटें दी हैं। वहीं, भाजपा को 18-23 सीट जीतते दिखाया है। इस एग्जिट पोल में भी कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई।
-माइंड ब्रिक ने आप को 44-49 सीट के अनुमान के साथ सरकार बचाते दिखाया है। भाजपा को 21-25 सीट और कांग्रेस को 0-1 सीट का अनुमान लगाया गया है।
-डीवी रिसर्च ने भाजपा के 36-44 सीट जीतकर सरकार में आने की संभावना जताई है। इस एग्जिट पोल में आप को 26-34 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। वहीं कांग्रेस का खाता नहीं खुलने का अनुमान है।
-एसएस के एग्जिट पोल में भाजपा 38-41 सीटों का अनुमान लगाया गया है। इसमें आप को 27-30 सीटें और कांग्रेस को 1-3 सीटें मिलती दिखाई गई हैं।
The property, complete with 30-seat screening from room, a 100-seat amphitheater and a swimming pond with sandy shower…

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.
We hate spam as much as you doThe property, complete with 30-seat screening from room, a 100-seat amphitheater and a swimming pond with sandy shower…
© Copyright 2020, All Rights Reserved
Post Comments
Subash Chandra
We’ve invested every aspect of how we serve our users over the past Pellentesque rutrum ante in nulla suscipit, vel posuere leo tristique.