मंगलवार को शेयर बाजार में मंगल, लगातार दूसरे दिन उछला बाजार, सेंसेक्स में 300 अंक की तेजी, निफ्टी 24400 के पार.
मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार में भी मंगल दिख रहा है। आज लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा चढ़कर 80,551 पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह एनएसई निफ्टी 106 अंक ऊपर जाकर 24,435 पर नजर आ रहा है।
आज बीएसई सेंसेक्स में PNB Housing, Paras, Samhi, Balmlawrie, intellect के शेयर बढ़त में हैं। इसके विपरित Tatatech, Tvsmotor, Auropharma, Kpittech, Hatsun के शेयर नीचे चल रहे हैं। एनएसई निफ्टी में Mindteck, Jetfreight, Secmark, Rpglife, Sarlapoly के शेयरों में बढ़त है, वहीं Modirubber, Agstra, Latteys, Councodos, Gensol, Stltech के शेयरों गिरावट है। एफएमसीजी और फार्मा को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर में खरीदारी का माहौल है। पीएसयू बैंक सभी सेक्टर में से टॉप पर चल रहे हैं। इसमें 1.54 फीसदी की बढ़ोतरी नजर आ रही है, वहीं हेल्थकेयर सेक्टर में लगभग 1 फीसदी की तेजी दिखाई दे रही है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को सेंसेक्स 1005.88 प्वाइंट यानी 1.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,218.37 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 में भी तेजी रही और 289 अंक की बढ़त यानी 1.20 प्रतिशत चढ़कर 24,328.50 पर बंद हुआ।