सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 27 अंक ऊपर, निफ्टी में 14 अंकों की बढ़त.
मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 26 फरवरी को शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 27.46 अंकों की गिरावट के साथ देखी गई और यह 82,248.61 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी तरफ एनएसई निफ्टी 14.05 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 25496.55 के स्तर पर बंद हुआ है।
आज के कराबोरा में एक समय पर सेंसेक्स करीब 300 अंक उछल गया था, लेकिन तुरंत इसमें गिरावट आ गई। आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली ट्रेंट, इटरनल, पावर ग्रिड, एचडीएफसी और बजाज फाइनेंस के शेयरों में रही। इसके विपरित बीईएल, अडाणी पोर्ट्स, मारुति सुजुकी, सन फार्मा और भारती एयरटेल के शेयर टॉप गेनर्स रहे। हेल्थकेयर और फार्मा सेक्टर ने बाजार को सबसे ज्यादा सहारा दिया। निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.24% और निफ्टी फार्मा में 1.08% की बढ़त दर्ज की गई। सरकारी बैंकों के शेयरों में भी सकारात्मक रुझान देखने को मिला। मीडिया और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा।