कल की भारी गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में दिख रही तेजी, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 128 अंक ऊपर.
मुंबई। मंगलवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट नजर आई थी, लेकिन आज बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दिखाई दे रही है। बीएसई सेंसेक्स आज सुबह 9:41 बजे 430.46 अंक यानी 0.53% की बढ़त के साथ 81,616.90 पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह एनएसई निफ्टी 128.65 अंक यानी 0.52% की बढ़त के साथ 24,812.55 के स्तर पर पहुंच गया था।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार की बड़ी गिरावट के शेयर बाजार बंद हुआ था। सेंसेक्स 872.98 अंक यानी 1.06% गिरकर 81,186.44 पर बंद हुआ था। निफ्टी 261.55 अंक यानी 1.05% टूटकर 24,683.90 पर बंद हुआ था. इस दौरान निवेशकों की संपत्ति में करीब 5.64 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई थी। मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट की वजह विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली थी। आंकड़ों के मुताबिक, एफपीआई ने मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार से 10,016.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।