अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी दीपिका पादुकोण, स्पिरिट से बाहर होते ही एटली के साथ मिलाया हाथ.
मुंबई। फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन के साथ रोमांटिक भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म स्पिरिट से बाहर होने के बाद दीपिका ने एटली के साथ हाथ मिलाया है। बताया जा रहा है इस फिल्म में एक्शन की भी भरमार होगी।
शनिवार को फिल्म मेकर्स ने दीपिका पादुकोण का वेलकम करते हुए एक वीडियो जारी किया। वीडियो की शुरुआत एक्ट्रेस द्वारा एटली के साथ स्क्रिप्ट पर चर्चा करने से होती है। वीडियो से ये क्लियर हो गया है कि दीपिका पादुकोण AA22xA6 में अपने एक्शन अवतार को पेश करेंगी। क्लिप के कैप्शन में निर्माताओं ने दीपिका को एक रानी के रूप में डिस्क्राइब किया।
इस फिल्म में अल्लू अर्जुन डबल रोल में नज़र आएंगे। फिल्म 2025 के मिड में फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है, जबकि 2026 में इसे बड़े पैमाने पर रिलीज़ करने की तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि एटली की फिल्म में दीपिका की एंट्री संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट से बाहर होने के कुछ ही दिनों बाद ही हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका को आठ घंटे की शिफ्ट, हाई सैलरी और फिल्म के मुनाफे में हिस्सा मांगने की वजह से हटाया गया था।