बिहार में पीएम का विपक्ष पर हमला, कहा- कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुसंस्कार, कुशासन और करप्शन है उनकी पहचान.
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बिहार के दौरे पर थे। इस दौरान आरा में उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए राजद पर जमकर हमला किया। पीएम मोदी ने कहाो कि राजद के जंगलराज की पहचान जिन चीजों से होती है वह है- कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुसंस्कार, कुशासन और करप्शन। उन्होंने आगे कहा क आरजेडी और कांग्रेस में झगडा हो रहा है। चुनाव के बाद ये एक दूसरे के साथ सिर फुटवौल करेंगे। कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी सीएम के पद पर आरजेडी का नेता हो।
पीएम मोदी ने कहा दिल्ली में बैठे लोग हवा का रुख नहीं समझ पा रहे हैं, बिहार की जनता एनडीए के साथ है। पीएम मोदी ने कहा कि अगले साल तक 1 करोड़ नए रोजगार दिए जाएंगे और इसके लिए पूरा खाका तैयार किया जा चुका है।1.30 करोड़ महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये भेजे जा चुके हैं और एनडीए की सरकार बनते ही यह मदद और बढ़ाई जाएगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ एनडीए का ईमानदार घोषणापत्र है तो दूसरी तरफ महागठबंधन का झूठ का पुलिंदा।
जंगलराज से बचाने के लिए वोट की अपील
पीएम मोदी ने जनता से अपील की कि बिहार को जंगल राज से बचाना है और एक बार फिर एनडीए की सरकार बनानी है। उन्होंने आगे कहा कि विकसित बिहार ही विकसित भारत का आधार है और इसके लिए मैं आपका साथ मांगने आया हूं। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार देश की सबसे बड़ी युवा आबादी वाले राज्यों में से एक है, इसलिए एनडीए बिहार में शिक्षा और कौशल पर बहुत जोर दे रहा है। हमारा संकल्प है कि बिहार का युवा बिहार में ही काम करेगा, बिहार का नाम करेगा।