कोलकाता में ‘फ़ुटबॉल का जादूगर’: मेसी के स्वागत में उमड़ा फैंस का सैलाब .
कोलकाता में ‘फ़ुटबॉल का जादूगर’: मेसी के स्वागत में उमड़ा फैंस का सैलाब
स्टार फ़ुटबॉलर और अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी शनिवार तड़के कोलकाता पहुंच गए। उनके साथ फुटबॉल सितारे लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल भी भारत आए हैं।

मेसी GOAT इंडिया टूर 2025 के तहत कोलकाता पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर उनकी एक झलक पाने के लिए हज़ारों प्रशंसक उमड़ पड़े।, फैंस आधी रात के बाद तक मेसी के स्वागत का इंतज़ार करते रहे। उनका विमान शनिवार सुबह कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंड हुआ।
GOAT इंडिया टूर 2025 के दौरान लियोनेल मेसी भारत में तीन दिन बिताएंगे और इस दौरान वे देश के चार प्रमुख शहरों का दौरा करेंगे। मेसी के आगमन से भारतीय फुटबॉल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।