रूस-यूक्रेन युद्ध पर वेटिकन की मध्यस्थता का प्रस्ताव: इटली का समर्थन.
रूस-यूक्रेन युद्ध पर वेटिकन की मध्यस्थता का प्रस्ताव: इटली का समर्थन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को रोकने के लिए वेटिकन की मध्यस्थता का सुझाव दिया है। इस प्रस्ताव को इटली का भी समर्थन मिला है।

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के कार्यालय की ओर से कहा गया है कि इटली यूक्रेन में ‘संपर्क बनाने और शांति की दिशा में काम करने के लिए तैयार है।’ उन्होंने यह भी बताया कि इटली वेटिकन में शांति वार्ता की मेज़बानी की पोप की इच्छा को सकारात्मक रूप से देखता है।
हालांकि अभी इस प्रस्ताव पर अंतिम सहमति नहीं बनी है।
बीते शुक्रवार को तुर्की में रूसी और यूक्रेनी अधिकारियों के बीच एक बैठक हुई, जिसमें रूस ने कई नई मांगें रखीं।
पोप लियो ने पिछले सप्ताह कहा था कि वेटिकन दोनों देशों को एक साथ लाने और शांति स्थापित करने के लिए हर समय तैयार है और हर संभव प्रयास करेगा।
हालांकि वेटिकन ने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रंप द्वारा प्रस्तावित मध्यस्थता अभी एक विकल्प और आशा मात्र है।