राहुल गांधी के दोहरे मतदान के आरोपों पर सख्त हुआ चुनाव आयोग, नोटिस भेजकर मांगा सबूत.
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगा रहा है। हाल ही में उन्होंने कर्नाटक में एक महिला मतदाता द्वारा दो बार मतदान करने का आरोप लगाया था। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकार ने रविवार को राहुल गांधी को इस मामले में नोटिस जारी किया है।
नोटिस में मुख्य निर्वाचन अधिकार लिखा है कि राहुल गांधी ने कहा कि मतदान अधिकारी की ओर से दिए गए रिकॉर्ड के अनुसार शकुन रानी ने दो बार वोट किया है, लेकिन पूछताछ में शकुन रानी ने कहा कि उन्होंने सिर्फ एक बार वोट किया है, दो बार नहीं। नोटिस में ये भी कहा गया कि सीईओ कार्यालय की ओर से की गई प्रारंभिक जांच से यह भी पता चला है कि राहुल गांधी की ओर से दिखाए गए टिक-मार्क वाला दस्तावेज मतदान अधिकारी की ओर से जारी नहीं किया गया है। नोटिस में मुख्य निर्वाचन अधिकार लिखा कि राहुल गांधी से निवेदन है कि उनके पास जो दस्तावेज है, उसे आयोग के सामने रखें, जिसके आधार पर फैसला लिया जाए कि शकुन रानी या किसी अन्य ने दो बार मतदान किया है और आयोग की ओर से इसकी तह तक जांच की जाएगी।