पहलगाम पर विवादित बयानों से कांग्रेस ने बनाई दूरी, नेताओं को दी चेतावनी.
पहलगाम पर विवादित बयानों से कांग्रेस ने बनाई दूरी, नेताओं को दी चेतावनी
कांग्रेस पार्टी ने पहलगाम हमले पर अपने कुछ नेताओं की विवादित टिप्पणियों से स्पष्ट दूरी बना ली है। पार्टी ने निर्देश दिया है कि संवेदनशील मुद्दों पर पार्टी लाइन से हटकर कोई भी बयान न दिया जाए।

कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि कुछ कांग्रेस नेता मीडिया से ऐसे बयान दे रहे हैं, जो पार्टी के आधिकारिक विचारों को नहीं दर्शाते। एक पोस्ट में रमेश ने लिखा, "इस संवेदनशील समय में इस बात पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि कांग्रेस कार्यसमिति का प्रस्ताव, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान तथा अधिकृत एआईसीसी पदाधिकारियों के विचार ही कांग्रेस की आधिकारिक स्थिति को दर्शाते हैं।"