मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी, ट्रैफिक पुलिस के वॉट्सएप नंबर पर आया मैसेज, 34 गाड़ियों में ह्यूमन बॉम्ब लगाने का दावा.
मुंबई। मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार ह्यूमन बम ब्लास्ट की धमकी भेजी गई है। धमकी का मैसेज मुंबई पुलिस की ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा आया। मैसेज में दावा किया गया है कि 34 गाड़ियों में ह्यूमन बॉम्ब लगाए गए हैं।
बताया जाता है कि धमकी में 'लश्कर-ए-जिहादी' नाम के संगठन का उल्लेख है। धमकी में यह भी कहा गया है कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस चुके हैं। मैसेज में लिखा गया है कि 400 किलो आरडीएक्स के विस्फोट से 1 करोड़ लोगों की जान जाएगी। मुंबई पुलिस इस धमकी के बाद से हाई अलर्ट पर है। इससे पहले भी कई बार पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल के जरिए या फिर पुलिस के नंबर पर मैसेज के जरिए ऐसी धमकियां दी जा चुकी हैं। करीब दो हफ्ते पहले, वारली के फोर सीजन होटल में ब्लास्ट की वॉर्निंग दी गई थी। इससे पहले 14 अगस्त को पुलिस को फोन कर के कहा गया था कि एक ट्रेन में धमाका होने वाला है। 26 जुलाई को एक धमकी में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।