संजय निरुपम का उद्धव ठाकरे पर निशाना, कहा-महाराष्ट्र के ममता बनर्जी हो गए हैं ठाकरे.
मुंबई। शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा है। निरुपम ने कहा कि उद्धव ठाकरे भी ममता बनर्जी के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। महाराष्ट्र के ममता बनर्जी हो गए है। मुसलमानों का नया मसीहा बन गए हैं, मुस्लिम हृदय सम्राट बन गए हैं।
संजय निरुपम ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि महाराष्ट्र सरकार की तरफ से एक रिपोर्ट बननी चाहिए, 90 हजार एकड़ से ज्यादा जमीन वक्फ के पास है यह सबको पता होना चाहिए। कांग्रेस वालों ने इन जमीनों पर अवैध कब्जा कर रखा है, इस बात को उजागर करना चाहिए। कई बिजनेस करने वाले मौलानाओं ने कब्जा कर रखा है उसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि शिवसेना यूबीटी ने वक्फ के खिलाफ अपनी भूमिका रखी तक राजसभा में यूबीटी वाले तिलमिला गए। संजय राउत ने नीचे स्तर पर जाकर प्रफुल पटेल को दलाल और दाऊद का आदमी बताया। सच तो यह है कि वक्फ के बाद उद्धव की पार्टी और संजय राउत का स्तर काफी गिर गया है और मुझे लगता है अब संजय राउत को इस बात का एहसास हो गया है कि उन्होंने गलत भूमिका ले ली है। चंद मुस्लिम वोटों के लिए समझौता किया है मुस्लिम संगठन से पैसा मिल रहा है उसके लिए इन्होंने यह किया है।
मुस्लिम हृदय सम्राट बन गए हैं ठाकरे
संज निरुपम ने कहा कि सेक्यूलर लोगों के चलते पश्चिम बंगाल की राजनीति चलती है, वहां हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। उद्धव ठाकरे भी ममता बनर्जी के नक्शे कदम पर चल रहे है। वे महाराष्ट्र के ममता बनर्जी हो गए है। वे मुस्लिम हृदय सम्राट बन गए हैं। निरुपम ने दावा किया कि शरद पवार देश के वरिष्ठ नेता हैं उन्हें पता है सही क्या है और गलत क्या है। इसलिए उनको सांसदों ने वक्फ के समर्थन में वोट दिया। वो जानते है वक्फ के नाम पर धंधा चल रहा है, इसलिए शरद पवार ने इस बिल के पक्ष में अपनी भूमिका रखी है।