बीएमसी चुनाव में सियासी संग्राम तेज’भाजपा के स्टार प्रचारकों पर शिवसेना यूबीटी का हमला.
बीएमसी चुनाव में सियासी संग्राम तेज’भाजपा के स्टार प्रचारकों पर शिवसेना यूबीटी का हमला, संजय राउत बोले—“मुंबई का माहौल बिगाड़ना चाहती है बीजेपी”
मुंबई महानगरपालिका बीएमसी चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव में अब कुछ ही हफ्ते बचे हैं और सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हैं। इसी बीच भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची को लेकर शिवसेना (यूबीटी) ने तीखे सवाल खड़े कर दिए हैं।

शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा कि भाजपा मुंबई का माहौल खराब करना चाहती है। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुंबई में प्रचार करने की क्या जरूरत है। उल्लेखनीय है कि बीएमसी चुनाव के लिए भाजपा की स्टार प्रचारक सूची में दोनों नेताओं के नाम शामिल हैं।
संजय राउत ने बयान में कहा,पीएम मोदी को मुंबई आने की क्या जरूरत है? योगी आदित्यनाथ क्यों आ रहे हैं? क्या यहां के मुख्यमंत्री प्रचार करने में सक्षम नहीं हैं? दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बुलाकर आप मुंबई का माहौल खराब करना चाहते हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि योगी आदित्यनाथ और अन्य बड़े नेताओं को बुलाना भाजपा की कमजोरी को दिखाता है। आपके पास अपनी ताकत नहीं है, इसलिए हर राज्य के मुख्यमंत्री को लाकर चुनाव लड़ना चाहते हैं। हम अपनी ताकत पर चुनाव लड़ेंगे,
सीट बंटवारे को लेकर भी संजय राउत ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिवसेना को भाजपा के सामने गिड़गिड़ाकर सीटें मांगनी पड़ रही हैं, जो आत्मसम्मान के खिलाफ है।
“हम कभी भाजपा के सामने नहीं झुके। यह आत्मसम्मान की लड़ाई है। हम इसे असली शिवसेना नहीं मानते, क्योंकि हम ही शिवसेना हैं। इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ,
गौरतलब है कि बीएमसी चुनाव के लिए 15 जनवरी को मतदान होगा, जबकि 16 जनवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। ऐसे में आने वाले दिनों में मुंबई की सियासत और भी गर्म होने के आसार हैं।