इंडिया गठबंधन की जल्द बैठक होनी चाहिए: उद्धव ठाकरे.
इंडिया गठबंधन की जल्द बैठक होनी चाहिए: उद्धव ठाकरे
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मांग की है कि लोकसभा चुनाव के बाद अब तक इंडिया गठबंधन की कोई बैठक नहीं हुई है, जबकि इसे तुरंत बुलाया जाना चाहिए।
उद्धव ठाकरे ने कहा, "मैं चाहता हूं कि जल्द से जल्द इंडिया गठबंधन की बैठक हो। बिहार में चुनाव होने वाले हैं, और अन्य राज्यों में भी विधानसभा चुनाव होंगे। हमारे यहां मुंबई (बीएमसी) में भी चुनाव होने हैं।"

उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को लेकर भी बड़ा बयान देते हुए कहा कि देश में सभी चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाने चाहिए। ठाकरे ने कहा, "ब्रिटेन जैसे विकसित देश में भी चुनाव बैलेट पेपर से होते हैं, तो भारत में क्यों नहीं?"
गौरतलब है कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) विपक्षी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है, जो केंद्र सरकार के खिलाफ साझा रणनीति बनाने के लिए बना है।