ज़ेलेंस्की का आरोप: रूस अब भी यूक्रेन में दहशत फैला रहा है, ट्रंप बोले — युद्ध खत्म होना चाहिए.
ज़ेलेंस्की का आरोप: रूस अब भी यूक्रेन में दहशत फैला रहा है, ट्रंप बोले — युद्ध खत्म होना चाहिए
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि रूस के लिए कुछ भी नहीं बदला है और वह अब भी यूक्रेन में लोगों की ज़िंदगी में दहशत फैला रहा है।

ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (X) पर लिखा, “कई सारे ड्रोन से क्रिवी रीह पर हमला किया गया, जिससे आम लोगों के ठिकानों को नुकसान पहुंचा। आसमान में और भी कई हमलावर ड्रोन और मिसाइलें देखी गईं। दरअसल, पिछले कई हफ्तों में एक भी रात ऐसी नहीं गुजरी जब रूस ने यूक्रेन पर हमला न किया हो।
उन्होंने कहा कि रूस को तभी रोका जा सकेगा, जब उसकी युद्ध लड़ने की क्षमता समाप्त हो जाएगी।
इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा है कि कुछ देश रूस का कच्चा तेल खरीदकर परोक्ष रूप से युद्ध में उसकी मदद कर रहे हैं। ट्रंप कई बार यह दोहरा चुके हैं कि वे रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त होते देखना चाहते हैं, और इस मुद्दे पर उन्होंने कई बार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बात की है।