कपिल शर्मा के Kaps Cafe पर अज्ञात हमलावरों की फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल.
कपिल शर्मा के Kap’s Cafe पर अज्ञात हमलावरों की फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल
पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा के हाल ही में खुले Kap’s Cafe पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इससे कैफे की इमारत को नुकसान पहुंचा है

कैफे एक रिहायशी इलाके में स्थित है। रात के समय गोलियों की आवाज से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। घटना के वक्त कैफे का स्टाफ अंदर मौजूद था, जो बेहद डर गया, लेकिन कोई भी घायल नहीं हुआ।
गौरतलब है इससे पहले बिजनेसमैन सतविंदर शर्मा के ऑफिस पर गोलीबारी हुई थी और उससे पहले लक्ष्मीनारायण मंदिर के तीन अधिकारियों पर हथियारों से हमला किया गया था।
इन घटनाओं ने स्थानीय भारतीय समुदाय में डर और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज तथा तकनीकी साक्ष्यों की जांच जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं और हमलावरों की तलाश तेज़ कर दी गई है।