गाजा में फिर होगा युद्धविराम: हमले के बाद इजराइली सेना का बयान.
गाजा में फिर होगा युद्धविराम: हमले के बाद इजराइली सेना का बयान
इजराइली सेना आईडीएफ ने घोषणा की है कि वो गाजा में युद्धविराम बहाल करेगी। इससे पहले रविवार को आईडीएफ ने हमास पर युद्धविराम समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए गाजा में हवाई हमले किए थे।

आईडीएफ के अनुसार, रफाह में उसके सैनिकों पर आतंकवादियों ने एंटी-टैंक मिसाइल दागी और गोलीबारी की, जिसमें दो सैनिकों की मौत हो गई।
वहीं, हमास ने इस हमले से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उसे इजराइली नियंत्रण वाले क्षेत्र में किसी झड़प की कोई जानकारी नहीं है। हमास ने दावा किया कि वह युद्धविराम के लिए प्रतिबद्ध है और इजराइल पर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि ऐसे हमले “स्थिति को पूरी तरह बिगाड़ सकते हैं।
रविवार शाम को इजराइली सेना ने बताया कि उसने पूरे गाजा में हमास के ठिकानों पर हवाई हमले किए। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, इन हमलों में 44 लोगों की मौत हुई है।