स्पेसएक्स की विशाल स्टारशिप रॉकेट की ताज़ा परीक्षण उड़ान फिर से विफल.
स्पेसएक्स की विशाल स्टारशिप रॉकेट की ताज़ा परीक्षण उड़ान फिर से विफल
स्पेसएक्स के अब तक के सबसे बड़े और शक्तिशाली रॉकेट स्टारशिप की ताज़ा परीक्षण उड़ान एक बार फिर विफल हो गई है। यह अंतरिक्ष यान एलन मस्क की मंगल ग्रह पर कॉलोनी स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना का एक अहम हिस्सा माना जा रहा था।

बताया गया कि , यह स्टारशिप की नौवीं परीक्षण उड़ान थी। मानव रहित यह रॉकेट टेक्सस से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था, लेकिन लॉन्च के कुछ देर बाद ही कक्षा में तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई। रॉकेट अपनी योजनाबद्ध पृथ्वी वापसी से पहले ही वायुमंडल में अनियंत्रित हो गया।
स्पेसएक्स के बयान के मुताबिक, अंतरिक्ष यान तेज़ी से विखंडित हो गया और हिंद महासागर में गिरने से पहले ही टूटकर बिखर गया।
कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि इस परीक्षण से स्टारशिप की विश्वसनीयता में सुधार करने में मदद मिलेगी।