उफा में सनसनीखेज हमला: रूसी यूनिवर्सिटी हॉस्टल में चाकूबाजी , चार भारतीय छात्र घायल.
उफा में सनसनीखेज हमला: रूसी यूनिवर्सिटी हॉस्टल में चाकूबाजी , चार भारतीय छात्र घायल
रूस के उफा शहर में हुई एक चाकूबाजी की घटना में चार भारतीय छात्रों के घायल होने की पुष्टि भारत के दूतावास ने की है। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया, “उफा में हमले की एक दुखद घटना हुई है, जिसमें चार भारतीय छात्रों समेत कई लोग घायल हुए हैं।”
भारतीय दूतावास के अनुसार, घायल छात्रों की सहायता और हालात का जायजा लेने के लिए अधिकारी उफा रवाना हो रहे हैं।
यह घटना बाश्ख़ोर्तोस्तान गणराज्य के उफा स्थित स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के एक हॉस्टल में हुई, जहां चाकू लिए एक किशोर ने घुसकर छात्रों पर हमला कर दिया। इस हमले में कम से कम छह लोग घायल बताए जा रहे हैं।