ईरान के सीनियर अधिकारियों और उनके परिवारों को अमेरिका में रहने का विशेषाधिकार खत्म.
ईरान के सीनियर अधिकारियों और उनके परिवारों को अमेरिका में रहने का विशेषाधिकार खत्म
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ईरान के सीनियर अधिकारियों और उनके परिवारों को अमेरिका में रहने का विशेषाधिकार ख़त्म कर दिया गया है.
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है.
बयान में कहा गया ऐसे समय में जब ईरानी लोग अपने बुनियादी अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने इस हफ़्ते अमेरिका में सीनियर ईरानी अधिकारियों और उनके परिवारों के निवास अधिकारों को रद्द करने के लिए कार्रवाई की है."
विदेश मंत्रालय ने कहा, जो लोग ईरानी शासन के क्रूर दमन से फ़ायदा उठा रहे हैं, उन्हें हमारे देश की इमिग्रेशन व्यवस्था से लाभ उठाने का कोई अधिकार नहीं है.