रूस ने ईस्टर पर यूक्रेन में युद्धविराम की घोषणा की.
रूस ने ईस्टर पर यूक्रेन में युद्धविराम की घोषणा की
यूक्रेन के साथ जारी जंग के बीच, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईस्टर के अवसर पर युद्धविराम की घोषणा की है। उन्होंने आदेश दिया है कि इस अवधि के दौरान यूक्रेन में सभी सैन्य कार्रवाइयों को रोक दिया जाए। पुतिन ने उम्मीद जताई है कि यूक्रेन भी इसी तरह का कदम उठाएगा।

ऑनलाइन शेयर किए जा रहे एक वीडियो संदेश में पुतिन ने कहा कि यदि किसी प्रकार की उकसावे वाली कार्रवाई होती है या युद्धविराम का उल्लंघन किया जाता है, तो रूसी सैनिक जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार रहेंगे।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने भी एक बयान जारी कर इस युद्धविराम की पुष्टि की है। मंत्रालय ने कहा है कि शनिवार की शाम 6 बजे (मॉस्को समयानुसार) से लेकर रविवार की आधी रात तक (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से) सभी सैन्य अभियानों को स्थगित करने का आदेश दिया गया है।